
बुलेट फैंस को परेशान कर सकता है यह वीडियो! Royal Enfield बाइक्स की सेफ्टी पर उठे सवाल
AajTak
Royal Enfield देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी है. हाल ही में एक बाइक चोरी की घटना ने इंटरनेट पर लोगों के बीच महंगी बाइक्स में सिक्योरिटी को लेकर एक बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि, क्या लाखों की महंगी बाइक्स की सेफ्टी को लेकर कंपनियों की कोई जिम्मेदारी नहीं है.
Royal Enfield Bike Theft: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स न केवल अपने दमदार शाही सवारी को लेकर मशहूर हैं. बल्कि समय के साथ इनकी उंची होती कीमत इसे और भी ख़ास बनाती है. लेकिन बीते दिनों इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एक शख्स महज कुछ सेकंड में ही रॉयल एनफील्ड की नई नवेली क्लॉसिक 350 का लॉक तोड़कर आसानी से चुरा ले जाता है. इस वीडियो को देखकर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो ने लाखों की बाइक्स की सेफ्टी पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.
क्या है मामला...
जानकारी के अनुसार, ये मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है. जहां रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक 350 एक भीड़-भाड़ वाले इलाके में कई अन्य टू-व्हीलर के बीच पार्क की गई है. इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाए हुए एक युवक बाइक के पास आता है और इधर-उधर देखकर अपनी जेब से एक पेचकस नुमा नुकिली चीज निकालता है, जिस पर हत्था भी लगा हुआ है.
युवक उस नुकिली चीज को बाइक के इग्निशन लॉक में लगाता है और तेजी से घुमा देता है. ये पूरी प्रक्रिया महज 7 सेकंड के भीतर होती है... और बाइक का लॉक खुल जाता है और लाइट्स ऑन हो जाती हैं. इसके बाद युवक बाइक को लेकर चंपत हो जाता है. ये पूरा वाकया पास में लगे सीसीटीवी में कैद है. जिसके अनुसार, ये घटना बीते 7 अप्रैल 2025 की है. नीचे देखें घटना का वीडियो:
सोशल मीडिया पर जब इस घटना का वीडियो वायरल होता है तो मुजफ्फरनगर जिला पुलिस के आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्वीटर) हैंडल से कार्यवाही का हवाला दिया जाता है. इस वीडियो के जवाब में पुलिस के पोस्ट में लिखा गया कि, "प्रकरण के संबंध में थाना सिविल लाईन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है."
सेफ्टी पर उठे सवाल...

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










