
बुराड़ी हादसा: 2 दिन तक मलबे में फंसे युवक ने पाइप से लगाई आवाज, रुको यहां एक परिवार दबा है...
AajTak
बुराड़ी में एक बहुमंजिला इमारत ढहने के 30 घंटे से अधिक समय बाद अधिकारियों ने बुधवार देर रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक परिवार के चार सदस्यों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया. बचाए गए परिवार के युवक ने बताया कि कैसे रेस्क्यू होने तक उसने अपने परिवार को जीवित रखा था.
दिल्ली के बुराड़ी में एक बहुमंजिला इमारत ढहने के 30 घंटे से अधिक समय बाद अधिकारियों ने बुधवार देर रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक परिवार के चार सदस्यों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया. मलबे से राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26) और बेटे प्रिंस (6) और रितिक (3) को निकाला गया है. परिवार के चारों सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
'टमाटर खिलाकर बच्चों की भूख मिटाई'
रेस्क्यू किए गए इस परिवार में पिता राजेश ने एजेंसी से बात करते हुए बताया - मैंने किसी के बुरा किया होता तो शायद जिंदा न बचता. उन्होंने बताया कि घर पर खाना बनाने की तैयारी हो रही थी तभी अचानक इमारत भरभराकर गिर गई.हम मलबे में दबे थे लेकिन जिंदा थे.बाहर निकाले जाने तक मैंने टमाटर खिलाकर किसी तरह अपने बच्चों को जिंदा रखा था. कोई भी पिता यही करता.
'एक बचावकर्मियों ने मेरी आवाज न सुनी'
उन्होंने बताया- मैंने एक बिजली की वायरिंग का पाइप उठाई और बाहर की ओर मदद के लिए चीखा तब जाकर हमें बचाया जा सका. उन्होंने बताया कि- जेसीबी से उधर मलबा गिराया जाना था. अगर बचावकर्मियों में से किसी ने मेरी आवाज न सुनी होती तो हम सब मर जाते. उन्होंने कहा- रुको यहां एक परिवार दबा है तब जाकर हमें निकाला जा सका. मैं बहुत मुश्किल से अपने परिवार को बचाए रखा था.
बता दें कि बीते सोमवार को राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के कौशिक एनक्लेव ऑस्कर स्कूल के पास 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना में एक 8 साल की बच्ची सहित 2 लोगों की मौत हो गई. 12 लोग घायल हो गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










