
बुजुर्गों को ब्याज-मुक्त लोन का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दिल्ली के कॉल सेंटर से तीन गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के एक कॉल सेंटर में छापेमारी कर मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज-मुक्त लोन का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है. जांच में सामने आया है कि इन्होंने 132 मामलों में धोखाधड़ी की है. एक 70 वर्षीय बुजुर्ग से 1.40 करोड़ की ठगी से मामला सामने आया.
मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने दिल्ली में एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज-मुक्त लोन देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच की शुरुआत तब हुई जब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने शिकायत की कि एक व्यक्ति ने खुद को नामी फाइनेंशियल कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताकर उनसे 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की.
ठगों ने पहले बुजुर्ग को ब्याज-मुक्त लोन का प्रस्ताव दिया. फिर स्टाम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन और अन्य फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में बड़ी रकम जमा करवाते रहे.
कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी
पुलिस जांच में मोबाइल नंबरों की लोकेशन दिल्ली की निकली, जिसके बाद दिल्ली के एक कॉल सेंटर में रेड की गई. वहां से शहजाद लाल मोहम्मद खान उर्फ रहमान (30), अनुज उत्तमसिंह रावत उर्फ अनिल यादव (30), और मोहम्मद आमिर हुसैन (34) को गिरफ्तार किया गया.
फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारकर तीन आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










