
बीमार बच्चे को दी गई दुनिया की सबसे महंगी दवा, लगा 16 करोड़ का इंजेक्शन
AajTak
अयांश के लिए 16 करोड़ की महंगी दवा की व्यवस्था को लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और क्रिकेटर्स ने भी अपना योगदान दिया था. योगदान देने वालों में विराट कोहली, अजय देवगन, अनिल कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मदद की थी.
हैदराबाद के 3 साल का बच्चा जो एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है और उसे इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये की एक इंजेक्शन चाहिए थी. बच्चे की मदद के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी कई बड़ी हस्तियों ने आगे बढ़कर मदद की जिसकी बदौलत उसका इलाज कराया जा सका आजतक/इंडिया टुडे ने फरवरी में 3 साल के अयांश के संघर्ष के बारे में बताया था. हैदराबाद का यह बच्चा एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था. अयांश एक दुर्लभ स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नाम की बीमारी से पीड़ित है और उसे एक इंजेक्शन की जरुरत थी जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











