
'बीमारू यूपी को BJP ने बनाया अचीवर्स स्टेट', बांदा में योगी मॉडल पर बोले राज्य मंत्री JPS राठौर
AajTak
UP News: बांदा में यूपी के सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने यूपी मॉडल की जमकर तारीफ की. मंत्री ने कहा कि यूपी मॉडल से अन्य राज्य भी काफी प्रभावित हुए हैं.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर बांदा पहुंचे. उन्होंने इस दौरान योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. मंत्री ने कहा कि पहले यूपी एक बीमारू प्रदेश था. लेकिन बीजेपी ने इसे 'अचीवर्स स्टेट' बनाया है. अगर योगी राज्य में कानून और बुलडोजर का भय नहीं दिखाते तो आज भी राज्य में अपराधियों और माफियाओं पर नियंत्रण ना होता.
मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि आज की तारीक में यूपी में जो कुछ भी अच्छा हो रहा है, सभी राज्य उसकी चर्चा करते हैं. इसके पीछे का कारण है यूपी मॉडल. यूपी मॉडल से अन्य राज्य भी काफी प्रभावित हुए हैं. यही नहीं, राज्य के अंदर भी यदि कोई जिला कुछ अच्छा करता है तो दूसरा जिला उससे कुछ सीखता है.
उन्होंने आगे कहा कि पहले गुजरात मॉडल की खूब तारीफ की जाती थी. लेकिन अब यूपी मॉडल भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है. दोनों की कोई तुलना नहीं है. दोनों अपने आप में काफी अलग हैं. जरूरी नहीं कि जो चीज गुजरात में लागू हो वो यूपी में भी लागू की जाए. जो बिहार में हो वो कर्नाटक में लागू की जाए.
इसके अलावा, राज्यमंत्री ने कहा कि योगी राज में काफी कुछ बदला है. कानून का भय अपराधियों में देखा जा सकता है. पहले से अपराध काफी कम हुए हैं. इसके साथ ही बेरोजगारी की दर भी पहले से कम हुई है. लोगों को रोजगार मिल रहे हैं. आगे भी बीजेपी राज्य के युवाओं के लिए बहुत कुछ करेगी, जिसके बेरोजगारी की दर और भी कम हो सकेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











