
'बीते साल के 32 सवाल फिर पूछे गए', कांग्रेस ने की हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग
AajTak
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि इस बार की हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में बीते साल के 32 सवाल ज्यों के त्यों पूछे गए. उन्होंने एचसीएस परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराए जाने की मांग की है. इसके साथ ही सुरजेवाला ने आयोग को भंग करने की भी मांग की है.
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर में बीते साल के 32 प्रश्नों को दोहराने के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग पर हमला किया. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा रद्द करते हुए आयोग को भंग करने की मांग की.
हरियाणा सिविल सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 93,000 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. राज्यसभा सांसद सुरजेवाला ने बयान में आरोप लगाया कि आयोग ने "पिछले साल के सवालों को दोहराकर न केवल अपनी अयोग्यता साबित की है, बल्कि अपना पेपर लीक करने का जघन्य कृत्य भी किया है."
सुरजेवाला ने खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एचसीएस के पेपर को तुरंत रद्द करने की मांग करते हुए कहा, "अगर खट्टर सरकार में थोड़ी भी शर्म बची है तो खट्टर साहब उन 93 हजार युवाओं से तुरंत माफी मांगें जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरा था."
उन्होंने कहा, "इस परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए और दोबारा पेपर कराया जाना चाहिए." इसके साथ ही उन्होंने आयोग को भंग करने की भी मांग की है.
100 में 32 सवाल जैसे के तैसे पूछे गए: कांग्रेस
सुरजेवाला ने कहा, "एचसीएस की प्रिलिमिनरी परीक्षा में दो पेपर होते हैं. इनमें से एक पेपर सामान्य ज्ञान और दूसरा पेपर सिविल सर्विस एप्टिट्यूड टेस्ट होता है, जिसे ‘सीसेट’ कहा जाता है. इन्होंने‘सीसेट’ के पेपर में 100 में से 32 प्रश्न पिछली बार की परीक्षा के पेपर से कॉमा-फुलस्टॉप तक बदले बिना नकल करके दे दिए. कैंडिडेट्स को इस पेपर को क्वालीफाई करने के लिए 33 प्रतिशत अंक ही लेने होते हैं और इनमें 32 प्रश्न व उनकी कुंजी पिछले साल से ही सार्वजनिक पटल पर होने के चलते आउट कर रखे हैं, यह सीधे-सीधे पर्चा लीक करने का षडयंत्र है."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










