
बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 6,563 नए मामले सामने आए और 132 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,47,46,838 हो गए हैं और इस महामारी के कारण अब तक 4,77,554 लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व में संक्रमण के 27.47 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 53.54 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में 132 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 27,47,08,408 हो गए हैं और अब तक 53,54,554 लोगों की जान जा चुकी है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है.
यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,646 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.


