
बीजेपी MLA को मारने के लिए 20 करोड़ की सुपारी? तेलंगाना के विधायक ने लगाए MLC पर गंभीर आरोप
AajTak
तेलंगाना के बीजेपी विधायक ने सत्ताधारी बीआरएस एमएलसी पर गंभीर आरोप लगाया है. मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा कि उन्हें मारने के लिए बीआरस विधायक द्वारा 20 करोड़ रुपये की 'सुपारी' दी गई.
तेलंगाना के बीजेपी विधायक इटेला राजेंदर ने बीआरएस एमएलसी पाडी कौशिक रेड्डी पर जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. विधायक ने कहा कि उन्हें मारने के लिए 20 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है. विधायक इटेला राजेंदर ने बुधवार को हनमकोंडा की अपनी यात्रा के दौरान काजीपेट में मीडिया से बात की और मुख्यमंत्री केसीआर पर भी जमकर हमला बोला.
मुझे मारने के लिए 20 करोड़ की सुपारी- विधायक
राजेंदर ने आरोप लगाया कि सीएम ने विरोधियों और यहां तक कि मीडियाकर्मियों को धमकाने के लिए एमएलसी पाडी कौशिक रेड्डी को एक स्पेशल टास्क दिया है. विधायक ने आरोप लगाया कि बीआरएस एमएलसी पाडी कौशिक रेड्डी ने एक स्थानीय पत्रकार पर हमला किया था. यह जानने के बाद कि रिपोर्टर मुदिराज है, उन्होंने समुदाय को गाली भी दी. हुजूराबाद के भाजपा विधायक इटेला राजेंदर ने कहा, 'सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो क्लिप में उन्होंने (कौशिक रेड्डी) धमकी दी कि वह 20 करोड़ रुपये की सुपारी देकर मुझे (राजेंदर) मार डालेगा.'
अपने अध्यक्ष के साथ आई थी मतभेद की खबरें
आपको बता दें कि इटेला राजेंदर वहीं विधायक हैं जिन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय के साथ मतभेद की खबरें भी आ चुकी हैं. प्रदेश बीजेपी के कुछ नेता और बीआरएस से बीजेपी में आए इटेला राजेंदर राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय की कार्यशैली से नाराज हैं. कुछ दिन पहले उनके बीआरएस में वापस जाने की खबरें भी आई थीं. ऐसे में मंगलवार अमित शाह ने बंदी संजय और प्रदेश बीजेपी के नेताओं को आपसी गुटबाजी खत्म कर सामूहिक नेतृत्व में लड़ाई लड़ने को कहा.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









