
'बीजेपी सिर्फ राजनीति नहीं करती, मानवता की सेवा करना भी है उद्देश्य', जेपी नड्डा ने विपक्ष पर बोला हमला
AajTak
गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोर्चा संभाल लिया है. बीजेपी रोड शो के साथ-साथ सम्मेलन कर रही है. जेपी नड्डा ने मंगलवार को रोड शो के बाद कई सम्मेलनों को संबोधित किया. 21 सितंबर को गांधीनगर में पार्टी के राज्य कार्यालय में भाजपा के प्रदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. वहीं AAP, AIMIM और कांग्रेस भी लगातार चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं.
JP Nadda in Gujarat: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक दलों के पास अब बहुत कम वक्त बचा है इसलिए वे चुनाव की तैयारियों में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को अपने दो दिनी दौरे पर गुजरात पहुंच गए हैं.
जेपी नड्डा ने नगर निगम और नगर पालिकाओं के पार्षदों और सहकारी संगठन सम्मेलन के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं. राजनीति करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है. बीजेपी का एक बहुत बड़ा पक्ष है, वो है मानवता की सेवा करना, जिसको हमने करके दिखाया है.
इससे पहले उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है, लेकिन बीजेपी ने किसानों को समझकर उनके दर्द को कम करने का काम किया है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह सिर्फ बीजेपी नेता हैं, जो जनता के बीच जा सकते हैं और कह सकते हैं कि हमने आपके लिए काम किया है.
कोरोना काल में घर में बैठे से राजनीतिक दल
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सौराष्ट्र संतों की भूमि है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं. साथ ही आप सभी को बधाई देता हूं कि जब कोरोना काल में सारे राजनीतिक दल घर में बैठ गए थे, उस समय आप लोगों ने सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों की सेवा की.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










