
बीजेपी-संघ की 'समन्वय खीर' से सीएम योगी-केशव मौर्य के बीच मिठास घोलने की कवायद
AajTak
महज 120 मीटर की ही दूरी पर रहते हुए सीएम योगी सवा चार साल में कभी भी केशव प्रसाद के घर नहीं गए थे. ऐसे में मंगलवार दोपहर जिस तरह से सीएम योगी सहित तमाम दिग्गज केशव मौर्य के घर पहुंचे और भोजन किया, इसके संकेत साफ हैं कि 2022 चुनाव को लेकर संघ और बीजेपी नेतृत्व किसी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पांच कालीदास मार्ग से करीब 120 मीटर की दूरी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बंगला सात कालीदास मार्ग है. इस दस कदम की दूरी को तय करने में सीएम योगी आदित्यनाथ को सवा चार साल लग गए. बहाना भले ही केशव मौर्य के पुत्र के विवाह के बाद भोज का था, लेकिन संघ और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने 'समन्वय खीर' के जरिए योगी-केशव के रिश्ते में मिठास घोलने का प्रयास किया है, क्या इससे दोनों नेताओं के बीच चार साल से चली आ रही खटास दूर हो पाएगी? बता दें कि उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बीच लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सवा चार साल की सरकार में डिप्टी सीएम और सीएम के बीच आपसी मनमुटाव और मतभेद कई बार खुलकर भी सामने आ चुका है. हाल ही में केशव प्रसाद मौर्य ने जिस तरह से 2022 में मुख्यमंत्री फेस को लेकर बयान दिया और फैसला केंद्रीय नेतृत्व के पाले में डाल दिया, शायद यही देखते हुए बीजेपी चुनावी रण में उतरने से पहले प्रदेश के दोनों नेताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने में जुट गई.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








