
बीजेपी विधायक की गांधीगीरी, बिजली ऑफिस में जा कर काम के लिए इंजीनियर के छुए पैर
AajTak
यूं तो आपने अफसरों को विधायक जी के पैर छूते अक्सर देखा होगा, पर क्या विधायक जी को अफसर के पैर छूते देखा है. रीवा में कुछ ऐसा ही किया भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने. विधायक बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के दफ्तर शिकायत लेकर गए थे जहां उन्होंने इंजीनियर के पैर पकड़ लिए.
यूं तो आपने अफसरों को विधायक जी के पैर छूते अक्सर देखा होगा, पर क्या विधायक जी को अफसर के पैर छूते देखा है. रीवा में कुछ ऐसा ही किया भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने. विधायक बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के दफ्तर शिकायत लेकर गए थे जहां उन्होंने इंजीनियर के पैर पकड़ लिए. (रीवा से विजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट) रीवा में बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने अफसर के पैर छूकर गांधीगीरी दिखाई. विधायक बिजली विभाग के दफ्तर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. 4 दिनों पूर्व विद्युत विभाग के जिला कार्यालय में बीजेपी विधायक ने 67 मांगों का सौंपा था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










