
बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट, नवनीत राणा को अमरावती से मिला टिकट
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दो और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवार बनाया है. अपनी सातवीं लिस्ट के साथ ही बीजेपी ने कुल 407 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी सातवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अमरावती सीट के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार उतार दिया है. वह पहले निर्दलीय सांसद थीं. बीजेपी ने अपनी सातवीं लिस्ट में लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
बीजेपी ने अमरावती (एससी) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को टिकट दिया है तो वहीं कर्नाटक के चित्रदुर्ग (एससी) सीट से दोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में यूपी की इन 8 सीटों पर क्या है सियासी समीकरण, किस पार्टी का पलड़ा भारी, जानिए
कौन हैं नवनीत राणा?
नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा निर्दलीय सांसद हैं. 2019 में उन्होंने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराकर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी. वह बीजेपी की समर्थक रही हैं.
अप्रैल 2022 में, मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. उन्हें और उनके पति को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी के बाद गिरफ्तार किया गया था. उन पर "विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने" के आरोप लगे थे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








