
'बीजेपी ने उनके जैसे गद्दारों को घर बैठा दिया', अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला
AajTak
अमित शाह ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणामों ने उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी है, और यह सुनिश्चित किया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में असली शिवसेना विजयी हो. इसके साथ ही अमित शाह ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा और उन पर 1978 से ही महाराष्ट्र में विश्वासघात की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरडी में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया. अमित शाह ने उद्धव पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उनके जैसे गद्दारों को घर बैठा दिया है.
उन्होंने विपक्ष के साथ गठबंधन करने के लिए उद्धव ठाकरे की आलोचना की. साथ ही कहा कि उनकी "वंशवाद और विश्वासघात" की राजनीति को 2024 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र की जनता ने निर्णायक रूप से खारिज कर दिया है.
अमित शाह ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणामों ने उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी है, और यह सुनिश्चित किया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में असली शिवसेना विजयी हो. इसके साथ ही अमित शाह ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा और उन पर 1978 से ही महाराष्ट्र में विश्वासघात की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि लोगों ने 2024 के चुनावों में शरद पवार की विरासत को 20 फीट नीचे दफना दिया है.
शिरडी में अमित शाह ने कहा कि शरद पवार ने 1978 में महाराष्ट्र में जो राजनीति शुरू की थी, उसे 2024 (चुनाव) में लोगों ने नकार दिया. इसी तरह वंशवाद की राजनीति और उद्धव ठाकरे के विश्वासघात को भी नकार दिया गया. उन्होंने कहा कि लोगों ने 2024 के चुनाव में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी. उन दोनों को घर भेज दिया और भाजपा के साथ असली शिवसेना और एनसीपी को विजयी बनाया.
भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में पार्टी की भारी जीत का असली सूत्रधार बताते हुए अमित शाह ने कहा कि आप पंचायत से संसद तक पार्टी की जीत के सूत्रधार हैं. आपको भाजपा को अजेय बनाना है, ताकि कोई फिर से उसे धोखा देने की हिम्मत न कर सके. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और बड़ी संख्या में महिलाओं और किसानों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने सीएम का पद संभाला था, कई सहकारी संस्थाओं का नेतृत्व किया था और केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे, लेकिन किसान आत्महत्याओं को नहीं रोक सके. उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही यह (किसानों की आत्महत्याओं को रोकना) कर सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










