
बीजेपी ने आठ दिन में बनाए दो करोड़ सदस्य, जमीन पर कैसे चल रहा सदस्यता अभियान?
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था और शुरुआती आठ दिनों में ही पार्टी ने दो करोड़ सदस्य बना लिए हैं. बीजेपी का सदस्यता अभियान जमीन पर किस तरह से चल रहा है?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2 सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान के लिए पार्टी की ओर से जारी किए नंबर पर मिस्ड कॉल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. तब से अब तक आठ दिन हुए हैं और इस अवधि में बीजेपी ने दो करोड़ सदस्य बना लिए हैं. बीजेपी 10 करोड़ सदस्य बनाने का टार्गेट लेकर चल रही है. बीजेपी इस टार्गेट तक पहुंचने के लिए क्या कर रही है और जमीन पर किस तरह से सदस्यता अभियान चल रहा है?
1- बूथ लेवल पर फोकस
बूथ की पॉलिटिक्स पर फोकस करके चलने वाली बीजेपी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत से ही बूथ पर फोकस कर रखा है. यूपी की ही बात करें तो पार्टी ने हर बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. बूथ लेवल पर बैठकों के जरिये पार्टी के पदाधिकारी लोगों को किस तरह से सदस्यता ग्रहण करें, इसकी प्रक्रिया को लेकर जानकारी दे रहे हैं. ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि इसबार बीजेपी मेंबरशिप के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है. मिस्ड कॉल देने पर सदस्यता क्रमांक आ रहा है. सदस्यता ग्रहण कराने वाले को इसे अपने खाते में जोड़ने के साथ ही नाम-पता से लेकर तमाम डिटेल भी भरनी है.
2- सांसद-विधायकों को जिम्मेदारी
10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर अभियान शुरू करने वाली बीजेपी ने सांसदों और विधायकों के साथ ही मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी है. यूपी में पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. विधायकों के लिए यह संख्या 15 हजार निर्धारित की गई है. मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी व्यक्तिगत लक्ष्य दिए गए हैं. पार्टी ने सांसदों-विधायकों को ये निर्देश भी दिए हैं कि वे बूथ लेवल पर पहुंचकर सदस्यता अभियान को गति दें.
3- पदाधिकारियों को सख्त निर्देश

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










