
'बीजेपी ने अपने Yes Man को बनाया मुख्य चुनाव आयुक्त', सौरभ भारद्वाज का चुनाव आयोग पर हमला
AajTak
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रिटायर होने वाले नौकरशाहों को केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त बना रही है. रिटायरमेंट के बाद उनकी लॉटरी लग जाती है. गाड़ी, बंगला और रुतबा मिल जाता है. और वे हर जगह सरकार की ढोल बजाते हैं.
बिहार में वोटर लिस्ट का चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मचे बवाल और मुख्य चुनाव आयुक्त की बयानबाजी पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त, भाजपा के किसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की तरह बयानबाजी कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, 'मोदी सरकार अपने येस मैन को मुख्य चुनाव आयुक्त बना रही है, जो उनके लिए ढोल बजा रहे हैं.'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रिटायर होने वाले नौकरशाहों को केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त बना रही है. रिटायरमेंट के बाद उनकी लॉटरी लग जाती है. गाड़ी, बंगला और रुतबा मिल जाता है. और वे हर जगह सरकार की ढोल बजाते हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को सुझाव देते हुए कहा कि वह अपने दफ्तर में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन की तस्वीर लगाकर सुबह-शाम देखें, ताकि उनके मन का शुद्धिकरण हो सके. बता दें कि टी.एन. शेषन भारत के अब तक के सबसे चर्चित और सख्त चुनाव आयुक्त माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: एक गलती तेजस्वी को पड़ी भारी! RJD नेता के दो EPIC नंबरों से बिहार में मचा सियासी घमासान
उनके कार्यकाल में चुनाव आयोग ने अपनी स्वतंत्रता और निष्पक्षता का लोहा मनवाया था. तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम बिहार के लिए जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. उनके इस दावे का खंडन करते हुए चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की कॉपी शेयर की, जिसमें तेजस्वी यादव का नाम बतौर मतदाता अंकित था. आयोग ने कहा कि राजद नेता ध्यान से देख लें, उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मौजूद है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










