
बीजेपी नेता का ऐलान- पूरे देश के मंदिरों में मुफ्त लगवाएंगे लाउडस्पीकर, हर रोज बजाएं हनुमान चालीसा
AajTak
बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने ऐलान किया है कि पूरे देश के मंदिरों में मुफ्त लाउडस्पीकर लगवाएंगे. ये मुफ्त लाउडस्पीकर मंदिरों में लगवाकर हर रोज देवी-देवताओं के भजन-कीर्तन बजाएं.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मोहित कंबोज ने ऐलान किया है कि पूरे देश के मंदिरों में मुफ्त लाउडस्पीकर लगवाएंगे. उन्होंने कहा है कि ये मुफ्त लाउडस्पीकर मंदिरों में लगवाकर हर रोज देवी-देवताओं के भजन-कीर्तन बजाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं.
मोहित कंबोज ने इसे लेकर पूरे देश के मंदिर ट्रस्टों को पत्र लिखा है. उनकी ओर से लिखे गए पत्र में अतीत, विदेशियों के आक्रमण की चर्चा करते हुए भविष्य को लेकर सचेत रहने का आह्वान किया गया है. मोहित कंबोज ने हिंदुओं से जातिगत भावनाओं से ऊपर उठ एकजुट होने का आह्वान किया है.
मोहित कंबोज ने अपने पत्र में पूरे देश में स्थित मंदिरों को मुफ्त लाउडस्पीकर देने का ऐलान करते हुए कहा है कि इसे मंदिर में लगवाएं. लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और देवी-देवताओं के भजन बजाएं. उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि लाउडस्पीकर में ध्वनि की तीव्रता सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुरूप ही होनी चाहिए.
बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया था. इसके बाद धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर बयानबाजियों का दौर फिर से शुरू हो गया है. अब मोहित कंबोज ने मंदिरों पर लाउडस्पीकर लगवाने का ऐलान कर दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










