
'बीजेपी-चुनाव आयोग की 'वोट चोरी' की बड़ी वजह कांग्रेस की खामोशी', AAP ने लगाए आरोप
AajTak
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र-कर्नाटक की बात तो कर रही है, लेकिन दिल्ली में ‘वोट चोरी’ का जिक्र नहीं करती. यह उसका दोहरापन दिखाता है. कांग्रेस की इसी खामोशी के चलते बिहार में एसआईआर के जरिए असली वोटर के नाम काटे जा रहे और नकली वोटर जोड़े जा रहे हैं.
आम आदमी पार्टी ने भाजपा और चुनाव आयोग की ओर से मिलीभगत करके चुनाव प्रक्रिया में की जा रही धोखाधड़ी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है. AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की 'वोट चोरी' करने की बड़ी वजह कांग्रेस की खामोशी है. जब आम आदमी पार्टी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलभगत से दिल्ली में वोट काटे जाने, गुजरात में हमारे प्रत्याशी को हाउस अरेस्ट करने और चंडीगढ़ में अनिल मसीह द्वारा खुलेआम वोटों से छेड़छाड़ करने का मुद्दा उठाया गया तो कांग्रेस चुप रही.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र-कर्नाटक की बात तो कर रही है, लेकिन दिल्ली में ‘वोट चोरी’ का जिक्र नहीं करती. यह उसका दोहरापन दिखाता है. कांग्रेस की इसी खामोशी के चलते बिहार में एसआईआर के जरिए असली वोटर के नाम काटे जा रहे और नकली वोटर जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर कांग्रेस की तरह बर्ताव न करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं.
'चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी में कांग्रेस का बहुत बड़ा हाथ'
मंगलवार को AAP मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आज जिस चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी हुई है, उसमें कांग्रेस का भी बहुत बड़ा हाथ है. कांग्रेस तब चुप रही, जब आम आदमी पार्टी ने बताया कि गुजरात में हमारे प्रत्याशी को हाउस अरेस्ट कर पोलिंग बूथ तक जाने की अनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस उस समय भी चुप रही, जब AAP ने बताया कि कैसे चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव में अनिल मसीह द्वारा वोट में छेड़छाड़ की गई. कांग्रेस तब भी कुछ नहीं बोली, जब AAP ने दिल्ली में भाजपा के फर्जी वोट जोड़ने और हटाने का खुलासा किया.
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि चार महीने तक AAP नेताओं ने लगातार प्रेसवार्ता कर बताया कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता विशाल भारद्वाज शहादरा विधानसभा में नाम काटने के 11018 याचिका डालता है. हमने बताया कि दिल्ली की 14 विधानसभाओं में भाजपा ने वोट काटने का आवेदन किया. हमने चुनाव आयोग में तीन हजार पन्ने की याचिका डाली, जिसमें सारे सबूत लगाए और हलफनामा लगाया. इस पर आजतक चुनाव आयोग खामोश है और कांग्रेस तब भी भाजपा का साथ देना बेहतर समझी और चुप रही.
'आज हर देशभक्त को साथ आना होगा'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








