
'बीजेपी को नहीं रोक पाएगी RJD, पहले ही कहा था...', नतीजों पर बोले ओवैसी, AIMIM ने बिहार में जीतीं 5 सीट
AajTak
एआईएमआईएम ने सत्तारूढ़ या विपक्षी गठबंधन में शामिल हुए बिना स्वतंत्र रूप से बिहार चुनाव लड़ा था. मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव रखने वाली ओवैसी की पार्टी ने 243 सीटों में से 29 पर चुनाव लड़ा था.
बिहार विधानसभा चुनाव और देश के 7 राज्यों की 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को जारी हो गए. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. इस सबके बीच AIMIM प्रमुख ओवैसी ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि आज जो नतीजे सामने आए हैं, उसके अनुसार एआईएमआईएम को बिहार में अब तक पांच सीटों पर जीत मिली है. ओवैसी ने कहा, “मैं बिहार की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे उम्मीदवारों को समर्थन और वोट देकर विजयी बनाया. मैं AIMIM के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी मेहनत से हम पांच सीटों पर जीत दर्ज कर सके हैं.”
ओवैसी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मेहनत का नतीजा है कि एआईएमआईएम पांच सीटें जीतने में सफल रही है. उन्होंने सीमांचल की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद किया और भरोसा जताया कि उनके प्रत्याशी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.
तेलंगाना के जुबली हिल्स उपचुनाव का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव की बड़ी जीत पर वहां की जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जुबली हिल्स की जीत जनता के समर्थन की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











