
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
AajTak
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दूबे का दिल्ली में निधन हो गया है. हरद्वार दुबे का 74 वर्ष के थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का दिल्ली में निधन हो गया है. हरद्वार दुबे 74 वर्ष के थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आगरा के रहने वाले हरद्वार दुबे की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वह यूपी में संगठन में भी कई पदों पर रहे थे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!'
बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
आगरा की राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व राज्यमंत्री दुबे दो बार विधायक भी रहे थे. उनके निधन पर बीजेपी नेताओं ने दुख जताया है. मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मा० राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को सम्बल प्रदान करें.विनम्र श्रद्धांजलि.'
फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राकुमार चाहड़ ने लिखा, 'भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य श्री हरद्वार दुबे जी के निधन का दुखद समाचार मिला. यह भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह कष्ट सहने का साहस दें.विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शांति.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








