
बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर केजरीवाल सरकार का एक्शन, 5 लाख का जुर्माना भी ठोका
AajTak
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने CAQM के आदेश पर बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर में चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराया. उन्होंने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया. गोपाल राय औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए CQAM के आदेश पर निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक लगाई गई है.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर चल रहे निर्माण कार्य को न सिर्फ बंद करा दिया, बल्कि 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है. केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये कार्रवाई की है. डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर ये कार्रवाई हुई है. दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक लगाई गई है.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने CAQM के आदेश पर बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर में चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराया. उन्होंने 5 लाख का जुर्माना भी लगाया. गोपाल राय औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान राय ने ये कार्रवाई की. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के छापे से पहले निर्माण स्थल गेट पर 'भारतीय जनता पार्टी सभागार' लिखा हुआ था. छापेमारी की कार्रवाई के बाद आनन फानन में इसे ढक दिया गया.
दिल्ली में लागू हैं ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियां दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए CQAM के आदेश पर ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियों को लागू किया गया है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक लगाई गई है. निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए 586 टीमों का गठन किया गया है. इतना ही नहीं 521 वाटर स्प्रिगलिंग मशीनें, 233 एंटी स्मॉग गन, 150 मोबाईल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है.
400 के पार पहुंचा AQI देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से हालात गंभीर हो गए हैं. दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार है तो वहीं, नरेला में खतरनाक स्थिति है. जहां, AQI 571 दर्ज किया गया है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दरअसल, धान की फसलों की कटाई नवंबर में अधिक होती है, ऐसे में पराली जलाने के मामले बढ़ सकते हैं, जिससे दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की उम्मीद है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









