
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दलबदलुओं को मिली जगह, पुराने नेताओं को किया बाहर
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 80 सदस्य को जगह दी है. जेपी नड्डा की नई टीम में दबदलुओं नेताओं को खास तवज्जो दी गई है, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर विजय बहुगुणा और स्वामी प्रसाद मौर्या तक का नाम है. वहीं, बीजेपी के कई पुराने चेहरों को नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल सकी है, जिनमें मेनका गांधी, वरुण गांधी और विनय कटियार जैसे नेता शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 80 सदस्य को जगह दी है. जेपी नड्डा की नई टीम में दबदलुओं नेताओं को खास तवज्जो दी गई है जबकि बीजेपी के कई पुराने चेहरों को नई कार्यकारिणी में जगह नहीं मिल सकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











