
'बीजेपी अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी', तमिलनाडु चुनाव और AIADMK से गठबंधन पर क्या बोले अन्नामलाई
AajTak
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने स्वीकार किया है कि पार्टी अकेले सरकार नहीं बना सकती. उन्होंने कहा है कि हमारी प्राथमिकता डीएमके को सत्ता से बाहर करना है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा है कि हमेशा से मेरा मानना रहा है कि पार्टी अकेले लड़ेगी और धीरे-धीरे अपनी छाप छोड़ेगी. तमिलनाडु में बीजेपी की मौजूदा रणनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2026 का तमिलनाडु चुनाव असाधारण स्थिति होगी, जहां बीजेपी ऐसी स्थिति में नहीं होगी कि अपने दम पर सरकार बना ले. वह सोमवार को कोयंबटूर में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ कार्यक्रम में बोल रहे थे.
अन्नामलाई ने कहा कि विजय जैसे नए प्लेयर्स के आने से प्रदेश में राजनीतिक संघर्ष और तेज हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य डीएमके को सत्ता से बाहर करना है. एआईएडीएमके से गठबंधन पर अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का यह फैसला बहुत ही व्यावहारिक है. उम्मीद है कि 2026 में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे. हम गठबंधन में शामिल हैं और विधानसभा चुनाव गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण होगा.
उन्होंने कहा कि छह महीने पहले बीजेपी के अकेले चुनाव लड़ने की राय ही रखता. नेतृत्व जब हर पक्ष की बात सुन देश के लिए 2026 के महत्व का ध्यान रख व्यावहारिक निर्णय लेता है, तब हम कार्यकर्ता केवल अपनी बात रख सकते हैं. अन्नामलाई ने कहा कि नेता सबकी बात सुनकर ही निर्णय लेते हैं. बीजेपी एआईएडीएमके के नेतृत्व का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से एआईएडीएमके के सीएम और बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश स्तर पर लोग पार्टी के काम को देख पाएंगे.
यह भी पढ़ें: 'विपक्ष की सरकार वाले राज्यों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रहा केंद्र', बोले तमिलनाडु के वित्त मंत्री
तमिलनाडु चुनाव में एनडीए की ओर से सीएम फेस के सवाल पर अन्नामलाई ने कहा कि ईके पलानीस्वामी ही सीएम कैंडिडेट होंगे. उन्होंने कहा कि अमित शाह यह साफ कह चुके हैं. हम जनता को भ्रमित नहीं रख सकते. अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी और विचारधारा एक तरफ है. तमिलनाडु में लोग एक नेता चाहते हैं और वह नेता पलानीस्वामी हैं, तो हम उनका समर्थन कर रहे हैं. पलानीस्वामी 2026 में बनने जा रही एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री होंगे.
यह भी पढ़ें: 'DMK न तो द्रविड़, ना ही तमिल पहचान के लिए वफादार', संघ विचारक एस गुरुमूर्ति का दावा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










