
बिहार: NTPC Patna Region CBT 1 Result के बाद उग्र हुए अभ्यर्थी, पटना स्टेशन पर कर रहे प्रदर्शन
AajTak
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पटना, RRB Patna रीजन के CBT 1 एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट और कट-ऑफ जारी कर दी गई है. जिसके बाद भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 फेज में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा आयोजित की थी.
RRB NTPC Patna Region CBT 1 Result Revise: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पटना, RRB Patna रीजन के CBT 1 एग्जाम रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट और कट-ऑफ जारी कर दी गई है.आरआरबी के आधिकारिक तौर पर एनटीपीसी सीबीटी-1 की वेकेंसी 2019 में निकाली गई थी. भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 फेज में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा आयोजित की थी. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का परिणाम 15 जनवरी को जारी किया गया. जिसके बाद से पटना में राजेंद्रनगर स्टेशन पर अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. यहां पिछले 4 घंटे से विरोध कर रहे अभ्यर्थियों ने राजेंद्र नगर स्टेशन पर ट्रेन की आवाजाही को रोक रखा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










