
बिहार: CM नीतीश पर बिफरे गिरिराज, पूछा- बेगूसराय में हिंदू सुरक्षित नहीं तो कहां जाए?
AajTak
गिरिराज सिंह ने कहा कि एक वर्ग के लोगों में कानून का डर खत्म हो गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है. भारत में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से कोई खतरा नहीं है, कट्टरवादी सोच से खतरा है.
बिहार के बेगूसराय में होली के दिन दो समुदायों के बीच मारपीट की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में नीतीश पर हमला बोला और कहा कि मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से डर नहीं लगता है, कट्टरवादी सोच से डर लगता है.
बेगूसराय में दो दिनों में दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर गिरिराज सिंह जिला प्रशासन से काफी नाराज नजर आए. गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर बेगूसराय में ही हिंदू सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह कहां जाएगा. जिला प्रशासन रजौड़ा की घटना से संबंधित साक्ष्य नष्ट करने में जुटा है. घटना की सीसीटीवी डीवीआर को जब्त कर लिया गया है.
उन्होंने कहा ति पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. पुलिस को अधिकार है लेकिन कानून भी एक चीज होती है. प्रशासन का रवैया एक पक्ष को तबाह करने का रहा है. सीसीटीवी के डीवीआर को निकाल लिया गया है और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रशासन से और राज्य के मुखिया से निवेदन है, आप हस्तक्षेप करें और न्याय दिलाने का काम करें. दोषी को पकड़ने की बजाय एक पक्ष के घर की महिलाओं को भी तंग किया जा रहा है.
गिरिराज सिंह ने ऐलान किया कि अहिंसक तरीके से इस लड़ाई को लडूंगा, न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठूंगा. बरौनी में भी एक कल एक घटना हुई है. गरीब आदमी को चाकू मारा गया क्योंकि प्रशासन न्याय नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा, हमें वोट बैंक की राजनीति करने वाले राजनेताओं से खतरा है. कट्टरवादी सोच वाले लोग भारत के अमन-चैन खत्म को करने का प्रयास कर रहे हैं, जगह-जगह कश्मीर बनाने की कोशिश की जा रही है.
दरअसल, होली की रात बेगूसराय में दो पक्ष मामूली बात पर भिड़ गए थे. दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड की है. इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें:

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








