
बिहार: सारण में STF ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, बड़ी संख्या में हथियार बरामद
AajTak
बिहार के सारण में स्पेशल टास्क फोर्स ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बड़ी संख्या में हथियार को भी बरामद किया गया है. हथियार बनाने में काम आने वाले मशीन को भी जब्त किया गया है.
बिहार के सारण में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने इस बंदूक फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है. बिहार के एडीजी जीएस गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 9 जनवरी को सारण के मशरख थाना क्षेत्र के बगरा गांव में एक व्यक्ति के घर छापेमारी की थी.
इस छापेमारी में आरोपी के घर से भारी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण के साथ कई अर्धनिर्मित हथियारों को भी बरामद किया गया है. 17 हथियार के साथ 8 हथियार बनाने वाले और बेचने वाले तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 4 मशरख थाना के हैं और इसमें 4 मुंगेर जिला के हैं जो यहां आकर हथियार बनवाया करते थे. एसटीएफ ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों से देसी पिस्टल, 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन और 28 हजार रुपये कैश भी बरामद किया है. छापेमारी के दौरान मुंगेर के चार आरोपियों मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद समीर, मोहम्मद शौकत, मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि मुंगेर अवैध हथियारों के निर्माण के लिए आजादी के बाद से ही कुख्यात रहा है. वहीं, बैजनाथ शर्मा, प्रिंस कुमार, द्वारिका भगत और कुंदन को सारण से फकड़ा गया है.
बता दें कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी एसटीएफ के विशेष अभियान के तहत किया गया है. नक्सलियों के साथ-साथ हथियार तस्करों के खिलाफ भी एसटीएफ ने अभियान छेड़ रखा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






