
बिहार: शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के चिराग, कहा- 'लाठी' ही नीतीश के पास एकमात्र समाधान
AajTak
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद लोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान भड़क गए. उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाधान यात्रा निकालने वाले मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का एक ही समाधान रह गया है और वो है लाठी.
बिहार की राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठचार्ज के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है.
चिराग पासवान ने छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार हर बात का जवाब लाठी से दे रही है, हर व्यक्ति अपनी न्याय की गुहार लेकर नीतीश कुमार जी के पास जाता है और समाधान यात्रा करने वाले मुख्यमंत्री के पास बिना लाठी के कोई समाधान नहीं है.
उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों के सड़क पर उतरे जाने का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों की मांग गलत नहीं है. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी डोमिसाइल नीति क्यों नहीं लागू करते हैं, साल दर साल नए बहाने बनाए जा रहे हैं.
चिराग ने नियोजित शिक्षकों का जिक्र करते हुए कहा कि दूसरे प्रदेश के लोगों की बात अलग थी लेकिन आज ये सरकारी पद पर डोमिसाइल नीति हटा रहे हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदर देश का नेतृत्व करने की महत्वाकांक्षा जाग चुकी है, वो बिना किसी से राय लिए हुए रातोरात कानून बदल देते हैं.
वहीं चिराग पासवान ने केंद्रीय कैबिनेट में खुद को मंत्री बनाए जाने पर कहा कि यह जरूरी नहीं है कि वो मंत्री बनें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद चिराग पासवान ने कहा कि जब तक यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार नहीं हो जाता है तब तक टिप्पणी करना उचित नहीं है.
बता दें कि सांसद चिराग पासवान शनिवार को बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में मिलन समारोह में बोल रहे थे जहां कई लोगों ने लोजपा (रामविलास पासवान) की सदस्यता ग्रहण की.(इनपुट - शुभम लाल)

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









