
बिहार शराब कांड के बहाने सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगा दी!
AajTak
बिहार शराब कांड में 40 से ज्यादा लोगों की मौत ने एक बार फिर नकली शराब के इस धंधे को लेकर बहस छेड़ दी है. बिहार के अलावा पंजाब में भी अवैध शराब का बड़ा कारोबार है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए मान सरकार से कई सवाल पूछे हैं.
बिहार शराब कांड में 40 से ज्यादा लोगों की मौत ने एक बार फिर नकली शराब के इस धंधे को लेकर बहस छेड़ दी है. बिहार के अलावा पंजाब में भी अवैध शराब का बड़ा कारोबार है. अब उसी पंजाब राज्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और राज्य सरकार को फटकार भी पड़ गई. कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि पंजाब में सरकार द्वारा अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे.
सुनवाई के दौरान बिहार में अवैध शराब से हुई मौतों का भी हवाला देते हुए जस्टिस एम आर शाह ने कहा कि बिहार में देखिए क्या हुआ? ये वही हालात हैं जिनसे हम बचना चाहते हैं. जब घर में आग लग जाए तो कुआं ना खोदें. समय रहते बचाव के इंतजाम करने में ही बुद्धिमानी है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को राज्य में अवैध शराब के बड़े पैमाने पर निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए तुरंत सख्त और कारगर कदम उठाने की चेतावनी देते हुए ये टिप्पणी की. कोर्ट की ये टिप्पणी तब आई जब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि वहां चिंता इस बार पर है कि इस गोरखधंधे में लगे केवल छोटे लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है. इस काले कारोबार के पीछे मौजूद बड़े और दबंग रसूखदार लोग खुले आम घूम रहे हैं. क्योंकि उनके तगड़े कनेक्शन शासन और प्रशासन में हैं.
याचिकाकर्ता के वकील ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य सरकार के पास यह साबित करने के लिए कई अवसर थे जिन पर वो असली दोषियों को गिरफ्तार कर अपनी जिम्मेदारी निभा सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. उधर, अपने जवाबी हलफनामे में, राज्य सरकार ने 600 लीटर शराब प्राप्त करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की बात स्वीकार की है. लेकिन सरकार और इसकी जांच एजेंसी ने यह पता लगाने की कोई कोशिश नहीं की कि आखिरकार यह शराब कहां से मंगवाई गई थी या कहां बनाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि हम इसकी निगरानी करेंगे. हम दखेंगे कि स्थिति कैसे आगे बढ़ती है. हम इस पर पूरी निगहदारी रखने के इंतजाम करेंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







