
बिहार विधान परिषद में नीतीश-राबड़ी की तीखी नोकझोंक, सदन से वॉकआउट
AajTak
बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच महिला सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया, जबकि नीतीश ने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों का जिक्र किया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











