
बिहार विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, विधायक बोले- SP ने छाती पर मारा, Photos
AajTak
तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब पुलिस सदन के अंदर आई. एसपी और डीएम मौजूद थे, डीएम ने खुद विधायकों को सदन से घसीटकर बाहर किया, ये काला दिन है. तेजस्वी ने ये भी कहा कि लाखों लोग विधायकों को चुन कर भेजते हैं, किसी महिला विधायक के बाल खींचे गए तो किसी विधायक को लात और जूते से मारा गया.
मंगलवार को बिहार विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक पर चर्चा के दौरान ये बवाल हुआ है. विपक्ष के विधायकों और सुरक्षाबलों में झड़प देखने को मिली. विपक्षी विधायक धरने पर भी बैठ गए. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष को मार्शल के अलावा भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा. एक विधायक सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है, एसपी ने छाती पर मारा है. हालांकि, तमाम बवाल के बीच बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक पास हो गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिल की अच्छाई गिनाईं. (फोटो- दीपक कुमार) बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के बाहर हाथापाई और मारपीट की नौबत आई. सदन में प्रस्ताव पास कराने के दौरान अध्यक्ष की कुर्सी तक विपक्ष के विधायक पहुंच गए और अध्यक्ष के हाथ से विधेयक खींचने की कोशिश की. विधानसभा अध्यक्ष को चेंबर से निकालने के लिए पटना के डीएम और एसएसपी तक को जुटना पड़ा. स्पीकर के चैंबर के बाहर विपक्षी विधायकों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. विपक्षी विधायकों और पुलिसवालों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. (फोटो-ANI)
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







