
बिहार विधानसभा में छपरा शराब कांड पर हंगामा, बीजेपी ने की मुआवजे की मांग
AajTak
बिहार विधानसभा में आज भी छपरा शराब कांड को लेकर घमासान जारी रहा. भारतीय जनता पार्टी लगातार मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रही है. विधानसभा में बीजेपी ने आज जोरदार हंगामा किया, साथ ही मुआवजा दिए जाने और इसपर जांच कमेटी बनाने की मांग की गई.
बिहार शराब कांड में मरने वाले लोगों की संख्या 70 से ज्यादा हो गई है. इस बीच पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग पर राजनीति तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नतीश कुमार सहित उनके सहयोगी मुआवजा दिए जाने के खिलाफ हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी लगातार मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रही है. आज बिहार विधानसभा में बीजेपी का हंगामा जारी रहा, साथ ही मुआवजा दिए जाने और इसपर जांच कमेटी बनाने की मांग की गई.
बिहार विधानसभा में आज भी छपरा शराब कांड को लेकर घमासान जारी रहा. बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपनी बात कहने की अनुमति दी. विजय कुमार सिन्हा ने सदन में मांग की कि छपरा में ज़हरीली शराब से हुई मौतों पर जांच के लिए जांच आयोग गठित किया जाए. पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए. सदन में इसपर विमर्श किया जाए. छपरा में मरे लोगों के लिए सदन में शोक प्रकट किया जाए.
इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा किया गया. सदस्य पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे, जिसपर बिहार विधानसभा अध्यक्ष बेहद नाराज नजर आए. वे बार-बार सदस्यों को चेता रहे थे कि आप सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं. ये अमर्यादित काम हो रहा है, मैं कार्रवाई करने के लिए बाधित हो जाउंगा.
उधर JDU के मुखिया और बिहार के CM नीतीश कुमार लगातार मुआवजा देने से इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि मुआवजा देने से बिहार में शराबबंदी का उद्देश्य ही विफल हो जाएगा. जबकि भाजपा सांसद सुशील मोदी का कहना है कि 2018 में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर मौत का कारण शराब साबित होता है, तो मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने जहरीली शराब पीड़ितों के परिजनों को 4 लाख रुपये देने का वादा किया था. सुशील मोदी ने सवाल किया कि जब खजुरबानी जहरीली शराब त्रासदी में पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया गया तो सारण त्रासदी में क्यों नहीं?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










