
बिहार: मोतिहारी से NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह हुआ गिरफ्तार
AajTak
एनआईए ने बिहार के मोतिहारी से कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था. वह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़ा था और देश के खिलाफ गंभीर मामलों में आरोपी है.
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के मोतिहारी से 10 लाख के इनामी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह गालवाड़ी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. एनआईए ने मोतिहारी पुलिस के साथ मिलकर आतंकी को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. कश्मीरा 2016 में पंजाब की नाभा जेल ब्रेक के दौरान फरार हो गया था और तभी से वंछित था.
मोतिहारी में मिली सफलता के बाद रविवार को एनआईए ने बब्बर खालसा के आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को भी गिरफ्तार किया. हरविंदर 2016 में नाभा जेल से भागने वाले कुख्यात अपराधियों में से एक था.
कौन है खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह?
एनआईए की विशेष अदालत ने कश्मीर को प्रो-क्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था और 10 लाख का इनाम घोषित किया था. उस पर दिल्ली समेत देश के अलग-अलग जगहों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं. काश्मीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज है.
कश्मीरा सिंह लुधियाना का मूल निवासी है. उस पर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रची गई साजिश से संबंधित मामला दर्ज है. इसके अलावा उसपर के अन्य संगीन मामले दर्ज है जिसकी पड़ताल की जा रही है.
NIA की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आरोपी कश्मीरा न सिर्फ भारत में आतंकवाद की साजिशों में शामिल था, बल्कि फरार आतंकियों को बचाने और उन्हें फंडिंग मुहैया करवाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










