
बिहार में JDU पर बीजेपी भारी! मंत्रिमंडल के नंबर गेम के बाद अब बड़े मंत्रालयों पर भी कब्जा
AajTak
नीतीश कुमार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के करीब 30 घंटे के भीतर शुक्रवार को बिहार के 26 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया. इस बार कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला. 20 साल में पहली बार नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में गृह मंत्रालय संभालेंगे.
बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद सत्ता-संतुलन की तस्वीर अब और स्पष्ट हो रही है. मुख्यमंत्री पद भले ही एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ में गया हो, लेकिन उनके नेतृत्व में गठित कैबिनेट में शक्ति-समीकरण इस बार पूरी तरह बदला हुआ दिखाई देता है. शुक्रवार को हुए विभागीय बंटवारे के बाद मंत्रियों की संख्या से लेकर हैवीवेट मंत्रालयों के आवंटन तक, हर जगह बीजेपी ने जेडीयू के मुकाबले बढ़त दर्ज की है.
नई कैबिनेट में सबसे अहम गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है. करीब 20 साल में यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद से अलग की है. इससे एक बड़ा संदेश मिलता है कि एनडीए सरकार में बीजेपी अब स्पष्ट रूप से ड्राइविंग सीट की ओर बढ़ रही है. नीतीश कुमार भले मुख्यमंत्री हों, लेकिन सत्ता संचालन की असली पकड़ बीजेपी के पास जाती दिख रही है.
विभागों का बंटवारा... खेल बदला, समीकरण बदले
बिहार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा तय करता है कि असल शासन-व्यवस्था पर किसकी पकड़ मजबूत है. गृह विभाग हमेशा मुख्यमंत्री का माना जाता रहा है, क्योंकि इसमें पुलिस, प्रशासन, आंतरिक सुरक्षा, कानून–व्यवस्था जैसे संवेदनशील पहलू शामिल होते हैं. इसका सम्राट चौधरी के पाले में जाने का मतलब साफ है कि बीजेपी का नीतीश सरकार के केंद्र में पहुंचाने का रास्ता खुल गया है.
इसके अलावा कृषि, सहकारिता, वन-पर्यावरण, पर्यटन, श्रम संसाधन, पशुपालन, नगर विकास, पथ निर्माण जैसे प्रभावी और बड़े बजट वाले विभाग भी बीजेपी के मंत्रियों को मिले हैं. यह मंत्रालय न केवल व्यापक प्रशासनिक हस्तक्षेप देते हैं बल्कि इनका सीधा असर गांवों, किसानों, युवाओं और शहरी मतदाताओं तक जाता है.
कृषि विभाग बीजेपी कोटे से मंत्री रामकृपाल यादव को दिया जाना बड़ा संदेश है. यही वह मंत्रालय है जिसके बूते सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सब्सिडी मॉडल और किसान कल्याण योजनाओं के जरिए एक बड़े वोट बैंक पर पकड़ बनाती है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











