
बिहार में JDU और बीजेपी अब 'जुड़वा भाई', 20 साल बाद बराबर सीटों पर लड़ेंगे... NDA के सीट बंटवारे में चिराग ने मारी बाजी
AajTak
बिहार में बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि चिराग पासवान की LJP(R) 29, जीतनराम मांझी की पार्टी 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. सीट बंटवारे का ऐलान कई दिनों तक चली बातचीत के बाद हुआ है, इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अहम भूमिका निभाई है.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री और बिहार में बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि बीजेपी और जेडीयू दोनों ही पार्टियां 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली LJP(R) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को भी 6 सीटें दी गई हैं.
सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा को जो 6 सीटें दी गई हैं, उनमें उजियारपुर, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, महुआ औ बाजपट्टी सीट शामिल हैं, हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान सोमवार को होगा. इसी तरह मांझी को जो 6 सीटें मिली हैं, उनमें टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा, बराचट्टी विधानसभा सीट शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान अपनी पसंदीदा 3 सीटें लेने में कामयाब रहे. इन तीन सीटों पर सबसे ज्यादा माथापच्ची चल रही थी. हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर तीनों सीटें चिराग के खाते में आई हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू होते ही धर्मेंद्र प्रधान ने एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे.
सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगियों ने सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण ढंग से पूरी कर ली है. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इसका स्वागत करते हैं. बिहार एक और एनडीए सरकार के लिए तैयार है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












