
बिहार में INDIA ब्लॉक को झटका, महागठबंधन से अलग हुई JMM, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
AajTak
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार में महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पार्टी छह सीटों चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई में अपने उम्मीदवार उतारेगी.
बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है. पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घोषणा की कि JMM छह सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी. इनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई सीटें शामिल हैं. भट्टाचार्य ने कहा, 'हम महागठबंधन के साथ नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी ताकत पर उतरेंगे.'
इस बीच राजद, कांग्रेस और वामदलों वाले महागठबंधन में आंतरिक कलह तेज हो गई है. अभी तक की जानकारी के अनुसार, 7 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने हैं. इनमें लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसरा और बिहारशरीफ सीटें प्रमुख हैं. इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन ने महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: कहीं RJD vs VIP, कहीं कांग्रेस vs CPI... महागठबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ ही उतार दिए उम्मीदवार
सिकंदरा विधानसभा सीट पर भी घमासान मचा है. यह सीट मूल रूप से कांग्रेस के विनोद चौधरी को आवंटित की गई थी, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सिंबल पर पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने शनिवार को इस सीट से नामांकन भर दिया. इससे सिकंदरा सीट पर भी महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने आ गए हैं. अब तक कुल सात सीटों पर ऐसी स्थिति बन चुकी है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










