
बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 2747 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल
AajTak
बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने सामुदायिक समन्वयक और लेखाकार के 2 हजार से ज़्यादा पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. दरअसल, बिहार में 2747 पदों पर भर्ती निकली है. बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने सामुदायिक समन्वयक और लेखाकार के 2 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पोस्ट के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक अप्लाई कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो 61 साल तक के उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कितने पदों पर होगी भर्ती बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने सामुदायिक समन्वयक और लेखाकार के 2 हजार से ज़्यादा पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कैसे होगा सेलेक्शन इस पोस्ट पर भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा. इसमें पास होने वाले को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. कार्यालय सहायक और ब्लॉक आईटी कार्यकारी के लिए टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा.
यहां चेक करें योग्यता सामुदायिक समन्वयक (Community Coordinator): 12वीं (महिला), नव स्नातक (पुरुष) लेखाकार(Accountant): वाणिज्य स्नातक कार्यालय सहायक (Accountant): स्नातक ब्लॉक परियोजना प्रबंधक(Block Project Manager): स्नातक आजीविका विशेषज्ञ (Livelihood Specialist): पीजी डिप्लोमा, डिग्री, स्नातक क्षेत्र समन्वयक (Area Coordinator): स्नातक ब्लॉक आईटी कार्यकारी(Block IT Executive): बीटेक, बीसीए, बीएससी या पीजीडीसीए
क्या होनी चाहिए आयु सीमा सामान्य/ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 37 वर्ष महिला (यूआर/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस): 40 वर्ष पुरुष (बीसी/ईबीसी): 40 वर्ष एससी/एसटी (पुरुष और महिला): 42 वर्ष सेवानिवृत्त सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र/बैंक अधिकारी: 61 वर्ष वर्तमान बीआरएलपीएस कर्मचारी: 55 वर्ष
कितनी मिलेगी सैलरी सामुदायिक समन्वयक: 15,990 रुपये प्रतिमाह अकाउंटेंट: 22,662 रुपये प्रति माह कार्यालय सहायक: 15,990 रुपये प्रति माह ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर: 36,101 रुपये प्रति माह आजीविका विशेषज्ञ: 32,458 रुपये प्रति माह क्षेत्र समन्वयक: 22,662 रुपये प्रति माह ब्लॉक आईटी कार्यकारी: 22,662 रुपये प्रति माह

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.










