
बिहार में वोटर लिस्ट पर बवाल, अब तेजस्वी ने डिप्टी सीएम पर लगाए ये आरोप
AajTak
बिहार में तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की वोटर आईडी को लेकर सियासत गर्मा गई है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विजय सिन्हा के पास दो-दो वोटर आईडी है. RJD नेता ने दोनों आईडी का EPIC नंबर भी साझा किया. तेजस्वी की ओर से दावा किया गया है कि पटना और लखीसराय दोनों जगहों पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में विजय सिन्हा का नाम है. देखें न्यूज बुलेटिन.
More Related News

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












