
बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम 5 बजे तक दुकान तो 4 बजे तक खुलेंगे सरकारी-प्राइवेट दफ्तर
AajTak
बिहार में भी लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है. करीब एक महीने के बाद बिहार के लोगों को लॉकडाउन से आजादी मिलेगी. हालांकि, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.
कोरोना के नए मामले की थमती रफ्तार के बीच हर प्रदेश सरकार अपने यहां लगे लॉकडाउन को हटा रही है. इसी कड़ी में बिहार में भी लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है. करीब एक महीने के बाद बिहार के लोगों को लॉकडाउन से आजादी मिलेगी. हालांकि, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. 50 फीसदी के साथ सभी सरकारी और निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुलेंगे, दुकानें 5 बजे तक खुलेंगी. आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे. निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी. लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी, अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











