
बिहार में महागठबंधन को एक और झटका, कांग्रेस-RJD के तीन विधायक बीजेपी में शामिल
AajTak
बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक ने बीजेपी जॉइन कर लिया है. तीनों विधायक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ नजर आए हैं. कांग्रेस के जिस एक विधायक ने पाला बदला है वह महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.
बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने बीजेपी जॉइन किया है. वहीं राजद खेमे से संगीता देवी ने पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं.
कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे और चेनारी विधानसभा से विधायक हैं. सिद्धार्थ सौरव विक्रम विधानसभा से विधायक हैं और अब पाला बदलकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं. राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं.
खबर अपडेट हो रही है...

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










