
बिहार में बीजेपी की पांच बार की दलित महिला विधायक भागीरथी देवी क्यों हो गई बागी?
AajTak
बिहार में बीजेपी की पांच बार की दलित विधायक भागीरथी देवी ने बीजेपी संगठन के क्रिया कलाप पर आरोप लगाते हुए पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि दलित होने के चलते उन्हें न तो संगठन में तवज्जो मिलती है और न ही जिला में अहमियत.
बिहार की सियासत में बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. सीएम नीतीश कुमार इन दिनों आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ सुर में सुर मिलाकर अपने सियासी एजेंडे को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं. वहीं, बीजेपी की दलित विधायक भागीरथी देवी ने बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे बीजेपी असहज स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि पांच बार की विधायक और पद्मश्री से सम्मानित भागीरथी देवी क्यों बागी हो गई हैं?
बता दें कि भागीरथी देवी पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में ब्लॉक विकास कार्यालय में एक सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थीं. वे नरकटियागंज के एक गरीब परिवार से हैं और बीजेपी के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2000 में नरकटियागंज विधानसभा से लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद 2005 में भी चुनाव जीती. साल 2010 में परिसीमन बदला और नरकटियागंज सामान्य सीट हो गया. इसके बाद उन्होंने रामनगर सीट से चुनाव लड़ा और तब से वहां की विधायक हैं.
स्थानीय संगठन में नहीं मिल रही तवज्जो
भागीरथी देवी पांचवीं बार बीजेपी से विधायक हैं, लेकिन उन्हें अपने ही जिले के संगठन में सियासी तवज्जो नहीं मिल रहा. यह बात खुद भागीरथी देवी ने कहा कि बगहा जिला में संगठन में भी हमारी कोई पूछ नहीं है. उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी के स्थानीय नेताओं पर आरोप लगाया है कि दो लोग मिलकर पूरे जिले को चला रहे हैं. भागीरथी ने कहा कि मैं भाजपा को वोट दिलाने के प्रयास में रहती हूं और वे लोग कांग्रेस के चक्कर में रहते हैं.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से बगहा जिले का गठन हुआ है तब से पार्टी में मुझे साइड लाइन कर दिया है. इस तरह से बीजेपी की दलित महिला विधायक ने पार्टी पर इस तरह के आरोप से संगठन के लोग सकते में हैं. पार्टी की दलित महिला विधायक की ओर से उठाए गए कदम ने संगठन के अंदर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रदेश अध्यक्ष से भी नहीं मिला इंसाफ

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










