
बिहार में बर्बरता: चाकू से निकाली आंख, काटी जीभ और प्राइवेट पार्ट... 45 साल की महिला की बेरहमी से हत्या
AajTak
बिहार के खगड़िया में 4 बदमाशों ने 45 साल की महिला की पहले पिटाई की. फिर उसकी आंखें फोड़ डालीं. इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
बिहार के खगड़िया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने जमीन विवाद के चलते 45 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर डाली. जानकारी के मुताबिक, 4 बदमाशों ने शनिवार शाम को पहले सुलेखा देवी की जमकर पिटाई की. चाकू से उसकी आंखें निकाल दीं. फिर जीभ और प्राइवेट पार्ट भी काट दिए. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना पसराहा थाना क्षेत्र के बहियार गांव की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब महिला खेत पर काम के लिए गई थी. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उन्हीं लोगों ने की है, जिन्होंने 9 साल पहले महिला के पति और देवर को मार डाला था. हत्या का एक आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा होकर बाहर आया था.
एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पड़ोसियों से 5 बीघा जमीन का विवाद चल रहा था. उसी के चलते बदमाशों ने 25 अप्रैल 2014 को महिला के पति बबलू सिंह और उसके देवर की भी एक साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
परिजनों ने किया हाइवे जाम उधर हत्या की इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. घटना के विरोध में परिजनों ने पसराहा थाना के पास एनएच- 31 को जाम कर दिया. जिससे पूर्णिमा-महेशखूंट राष्ट्रीय मार्ग घंटों तक बाधित रहा. परिजन जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. जब इसकी सूचना गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार को लगी तो वे भी मौके पर पहुंचे.
उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलवाया. जिसके बाद मृतका के परिजनों ने जाम खोला. घटनास्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया. पुलिस ने फिर जल्द ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बाकी की तलाश जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










