
बिहार में क्या नीतीश कुमार होंगे NDA के सीएम कैंडिडेट, अमित शाह के बयान को क्या समझा जाए?
AajTak
बिहार के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे संकेत दिए हैं कि बीजेपी 2025 के विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी. पर जिस तरह से गृहमंत्री ने अपने बयान दिए हैं उसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं .
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की सफलता का आधार बहुत कुछ सीएम कैंडिडेट पर निर्भर होगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा कि सीएम कैंडिडेट किसी और को बनाए जाए. जाहिर है कि यह स्थिति उनके लिए बहुत शर्मिंदगी वाली होगी. और ऐसा होना बीजेपी के लिए भी खतरे से खाली नहीं है. गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ महीने पहले आजतक एजेंडा में यह कहकर सनसनी फैला दी थी नीतीश कुमार के सीएम कैंडिडेट होने को लेकर फैसला दोनों ही पार्टियों की बैठक में बाद में किया जाएगा. अब एक बार फिर बिहार के दौरे पर पहुंचे अमित शाह की बात को समझना बहुत मुश्किल है. शाह ने नीतीश कुमार के नाम पर एक तरह से मुहर लगा दी है पर दूसरे तरीके से एनलसिस करने पर बात कुछ और समझ में आती है. आइये देखते हैं कि असल में बीजेपी चाहती क्या है?
अमित शाह ने सीएम पद की दावेदारी के बारे क्या कहा?
अमित शाह ने अपने बिहार के दौरे में एक बात तो स्पष्ट कर दी कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. पर यह बात कि चुनाव जीतने के बाद सीएम भी उन्हें ही बनाया जाएगा इस पर प्रकाश नहीं डाला. हालांकि पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम मे गृहमंत्री ने कहा कि 2025 में बिहार में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाइये और भारत सरकार को बिहार के विकास का एक और मौका दीजिए. शाह ने यह भी कहा कि बिहार को बदलने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है. शाह की इन बातों की सीधा अर्थ है कि नीतीश को किनारे लगाने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है. दूसरे शब्दों में नीतीश के नाम पर कोई विवाद नहीं है. पर मोदी जी और नीतीश जी दोनों का नाम लेने और दूसरे खुलकर यह न कहने कि चुनाव जीतने पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी, लोगों में संदेह बरकरार रह गया. हालांकि मोदी का नाम पीएम होने के नाते लेने का कोई दूसरा अर्थ नहीं लगाना चाहिए. पर राजनीति संभावनाओं का खेल है इसलिए हर बात के कई अर्थ निकाले जाते हैं.
बिहार में आप की दिल्ली वाली स्ट्रैटेजी पर बीजेपी का फोकस
इसमें कोई दो राय नहीं है कि नीतीश की बढ़ती उम्र और उनकी तबीयत की चिंता को बीजेपी समझ रही है. बीजेपी ये मान कर भी चलती है कि नीतीश की इस स्थिति का फायदा विपक्ष हर हाल में उठाना चाहेगा. ऐसी स्थिति में बीजेपी अगर खुलकर नीतीश कुमार को नेता मान लेती है तो इसमें पार्टी का कई तरह से नुकसान हो सकता है. नीतीश के सीएम कैंडिडेट घोषित करते ही बीजेपी के समर्थक और कार्यकर्ता निष्क्रिय हो सकते हैं. ऐसी दशा में वे ढीले पड़ सकते हैं. ऐसी स्थिति में जो नीतीश के नेतृत्व से नाराज बीजेपी के वोटर हैं वो सीधे-सीधे प्रशांत किशोर की ओर मूव कर सकते हैं. हालांकि बीजेपी के लिए यह भी फायदेमंद सौदा ही है. बीजेपी ये चाहती है कि एंटी इंकंबेंसी वाले वोट किसी भी सूरत में पूरे के पूरे आरजेडी की ओर न जाए. दिल्ली में यही रणनीति आम आदमी पार्टी ने अपनाई थी. इसलिए कांग्रेस के साथ आप ने समझौता नहीं किया. वहां भी यही तर्क था आम आदमी पार्टी से नाराज वोटर्स बीजेपी की ओर पूरी तरह न जाएं इसके लिए कांग्रेस के रूप जनता के सामने एक और विकल्प होने से पार्टी को फायदा होगा. ठीक उसी तरह बीजेपी बिहार में भी सोच रही है. शायद यही कारण है कि प्रशांत किशोर को लेकर बीजेपी परेशान नहीं है.
बिहार में महाराष्ट्र वाली स्ट्रैटेजी पर काम होगा

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








