
बिहार: मुजफ्फरपुर में कोरोना का कहर, राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
AajTak
कोरोना संक्रमण का खतरा बिहार के मुजफ्फरपुर में तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोजना आने वाले कोरोना संक्रमण के आंकड़े डरा रहे हैं, तो वहीं मौत की संख्या से दहशत बनी हुई है. माना जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार से इसका खतरा ग्रामीण एरिया में भी बढ़ने लगा है.
बिहार की राजधानी पटना से 70 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर में भी कोरोना वायरस संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे इस बात को बल मिल रहा है कि अब यह बीमारी ग्रामीण इलाकों में भी फैलती जा रही है. राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज को सरकार ने कोरोना हॉस्पिटल के रूप में घोषित कर दिया है, लेकिन यहां के हालात मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी डरा रहे हैं. इंतजार करते नजर आए लोग राज्य के सबसे बड़े मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को सरकार ने कोविड हॉस्पिटल घोषित कर दिया है. यहां पर बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. इस हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को देखने के लिए आजतक की टीम सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंची, तो पाया कि लगातार अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आना जारी था, जिसकी वजह से एक-एक मरीज को काफी इंतजार करना पड़ रहा था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











