
बिहार: माहौल बिगाड़ने की साजिश, गया में तोड़ी गई देवी- देवता की मूर्तियां
AajTak
गया में कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया है. उपद्रवियों द्वारा किए गए इस काम की वजह से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए. साथ ही मंदिर में आए दिन हो रही हिंसक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे.
बिहार के गया में कुछ आसमाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया है. घटना की खबर मिलते ही आनन-फानन में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. मौके पर आला अधिकारी के अलावा टेक्निकल सेल की टीम और डॉग स्क्वाड पहुंचे और घटना का जायजा लिया. इलाके में भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
इस मामले पर एसपी मनीष कुमार ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक आसपास के सीसीटीवी, टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वायड किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचते वो इस पर बोलने की जल्दबाजी नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जिसने भी यह काम किया है उन आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
फल्गु तट पर स्थित पंचदेव धाम के संस्थापक सदस्य बीगन विश्वकर्मा ने बताया कि वो सुबह टहलने निकले तो उन्होंने मां दुर्गा, बजरंगबली, विश्वकर्मा भगवान, शिवलिंग एवं अन्य कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा. तुरंत ही उन्होंने इसकी घटना पुलिस को दी. इसके अलावा उन्होंने बताया कि तीन साल पहले भी मंदिर के आसपास भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण के दौरान हिंसक वारदातों का अंजाम दिया गया था.
उपद्रवियों द्वारा किए गए इस काम की वजह से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए. साथ ही मंदिर में आए दिन हो रही हिंसक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे. हाल ही यहां पर एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया गया था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







