
बिहार: मारपीट के मामले में पूर्व मंत्री ददन पहलवान को 2 साल की जेल की सजा
AajTak
बिहार सरकार में मंत्री रहे ददन सिंह उर्फ ददन पहलवान समेत 10 दोषियों को एमपी-एमएलए कोर्ट ने मारपीट के मामले में दो साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
बिहार सरकार में मंत्री रहे ददन सिंह उर्फ ददन पहलवान समेत 10 दोषियों को एमपी-एमएलए कोर्ट ने मारपीट के मामले में दो साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. हालांकि उन पर दर्ज की गई अन्य संगीन धाराओं को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया.
बक्सर के डुमरांव से विधायक रहे ददन पहलवान और अन्य 11 लोगों के खिलाफ रामजी सिंह यादव ने 25 अक्तूबर 2005 को मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था. घटना को आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 504 एवं 379 के तहत पूर्व मंत्री ददन यादव, मदन सिंह यादव, भुवर यादव, मनोज यादव, सुबोध यादव, रामबचन यादव, भीम यादव, लक्ष्मण तुरहा, खुशी चंद, अख्तर हुसैन के अतिरिक्त एक अन्य अभियुक्त के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी.
सुनवाई के दौरान अन्य सभी धाराओं को साक्ष्य के अभाव में हटा दिया गया. उसके बाद सिर्फ धारा 147 और 148 के तहत सजा सुनाई गई. हालांकि तीन वर्ष से कम की सजा होने के कारण न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को जमानत भी दे दी.
फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगा पीड़ित पक्ष
इस संबंध में अपर लोक अभियोजक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी अभियुक्तों को भारतीय दंड विधान की धारा 147 के तहत एक वर्ष का सश्रम कारावास और सभी के खिलाफ पांच हजार का अर्थदंड और 148 के तहत दो साल का कारावास और पांच हजार का अर्थदंड लगाया गया है. अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्तों को एक माह अतिरिक्त की सजा काटनी होगी. वहीं पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता रामानंद मिश्रा उर्फ टुनटुन मिश्रा ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.








