
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट-स्पेशल एग्जाम 2025 का नोटिस जारी, सभी विषयों की परीक्षाएं भी दे सकते हैं छात्र!
AajTak
BSEB Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर 12 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
BSEB Bihar Board 10th Special and compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कंपार्टमेंट आई है या किन्हीं वजहों से परीक्षा नहीं दे पाए तो उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 का जरूरी नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन मौका दिया है.
बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 12 अप्रैल तक करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर 12 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. दोनों परीक्षाओं के लिए दो अलग-अलग प्रकार के आवेदन प्रपत्र i. माध्यमिक विशेष परीक्षा 2025 और ii. माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए समिति के पोर्टल पर अपलोड किए हैं.
यह भी पढ़ें: बीड़ी बनाती है मां और पिता वेटर, ट्यूशन पढ़ाकर बिहार बोर्ड 10वीं का टॉपर बना जमुई का सचिन
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षाएं छूट गई हैं? फिर भी मिलेगा पास होने का मौका बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्राइवेट और रेगुलर स्कूल के जो छात्र परीक्षा आवेदन और निर्धारित परीक्षा फीस जमा करने के बावजूद विद्यालय प्रिंसिपल की लापरवाही के कारण या किसी अन्य अपरिहार्य कारण के चलते ऑनलाइन परीक्षा आवेदन नहीं भर पाए और जिसके कारण छात्र परीक्षा नहीं दे पाए हैं, तो वे सभी विषयों की विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं. बशर्ते वे स्कूल के इंटरनल एसेसमेंट या प्रैक्टिकल यानी Sent-up परीक्षाओं में पास हों. सेंट-अप परीक्षाओं में फेल या अनुपस्थित रहे छात्र विशेष परीक्षा में नहीं बैठने के पात्र नहीं होंगे.
इसके अलावा जो पूर्व छात्र 2022-23 और 2023-24 की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे और स्कूल प्रशासन या प्रिंसिपल की लापरवाही की वजह 2025 की परीक्षा में नहीं बैठ पाए, वे भी आवेदन करके विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं. हालांकि ऐसे छात्रों का भी सेंट-अप परीक्षा में पास होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर अंशु कुमारी ने किसान माता-पिता का बढ़ाया मान, NEET क्रैक कर डॉक्टर बनने का सपना

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











