
बिहार: बेतिया में जीजा ने शादी का झांसा देकर साली से की दरिंदगी, मारपीट भी की
AajTak
Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में शादी का झांसा देकर एक जीजा ने साली के साथ रेप किया. उसे दो दिनों तक घर में रखा और मारपीट भी की. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
बिहार के बेतिया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. एक जीजा ने अपनी 17 साल की साली को शादी का झांसा देकर कथित रूप से उसके साथ रेप किया. खास प्लानिंग के तहत जीजा ने साली को साथ चलने के लिए पहले मनाया और दो दिनों तक कमरे में बंद कर उसके साथ रेप किया. किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद उसने अपने दोस्त को बुलाकर साली की पिटाई करवाई. जैसे-तैसे थाने पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना बताई.
विक्टिम ने शिकारपुर थाने में जीजा और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता अभी नाबालिग है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपी अफजल मियां और हबीब मियां अभी फरार हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है.
परिजनों का कहना है कि जब इस मामले को लेकर वे आरोपी के घर पूछताछ करने गए, तो उनसे मारपीट भी की गई. पीड़िता की मां ने बताया कि उसका दामाद 3 जून को घर आया था. उसने मेरी बेटी से कुछ बात की और कहा कि साथ चलो. तुम्हें तुम्हारे मामा के घर छोड़ दूंगा. इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया.
इस मामले में नरकटियागंज शिकारपुर के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










