
बिहार: बदमाशों ने बिना किसी तोड़फोड़ के ATM से उड़ा दिए 25 लाख रुपये, जांच में उलझी पुलिस
AajTak
बिहार के खगड़िया जिले में बदमाशों ने एक ATM से 25 लाख रुपये का कैश (CASH) पार कर दिया. बदमाशों ने इस वारदात को ATM में बिना किसी तोड़फोड़ के अंजाम दिया. पुलिस अनुमान लगा रही है कि एटीएम से पैसा पासवर्ड (Password) के जरिए निकाला गया है. मामले की फिलहाल जांच की जा रही है.
बिहार के खगड़िया जिले में IDBI बैंक की शाखा के ATM से अज्ञात बदमाशों ने 25 लाख रुपये का कैश (Cash) पार कर दिया. बदमाशों ने बिना ATM को तोड़े इतने रुपयों की निकासी कर ली है. वहीं इस मामले में पुलिस (Police) ने पासवर्ड (Password) के जरिये रुपये निकाले जाने की आशंका जाहिर की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











