
बिहार पुलिस को CM नीतीश का खौफ? शराब के नाम पर दुल्हन के बाथरूम तक की हो रही जांच, VIDEO देख भड़कीं राबड़ी देवी
ABP News
राबड़ी देवी ने वीडियो शेयर कर कहा कि बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मंगवाते, बेचते और बिकवाते हैं. उन पर कार्रवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है.
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की ओर से शराबबंदी को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद बिहार पुलिस अब दुल्हन के कमरे और बाथरूम तक की जांच कर रही है. कोई इसे नीतीश कुमार का पुलिस में खौफ बता रहा तो वहीं जांच का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी (Rabri Devi) भड़क गई हैं. राबड़ी देवी ने वीडियो शेयर कर कहा कि बिहार पुलिस, शराब माफिया और सरकार के गठजोड़ से ये खुद शराब मंगवाते, बेचते और बिकवाते हैं. उन पर कार्रवाई ना करने की बजाय आम नागरिकों को परेशान करना, उनकी निजता का उल्लंघन कर उनके निजी जीवन में अतिक्रमण करना कौन सा कानून है? मुख्यमंत्री जवाब दें.
राबड़ी देवी ने कहा, "बिहार पुलिस शराबबंदी के नाम पर बिना महिला पुलिसकर्मियों के दुल्हन के कमरों और कपड़ों की तलाशी ले रही है. यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है. बिहार में शराब कैसे व क्यों पहुंच रही है? कौन पहुंचा रहा है? उसकी जांच और खोजबीन नहीं, लेकिन उल्टा सनकी सरकार महिलाओं को ही परेशान कर रही है?"

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












