
बिहार: पत्रकार विमल यादव मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बिहार के अररिया जिले में जिस पत्रकार विमल यादव की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, उसके चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तार को लेकर पुलिस एसपी कुछ देर बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें चार आरोपी अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें दो आरोपी पत्रकार विमल की हत्या करने में शामिल थे. इस गिरफ्तारी को लेकर कुछ ही देर में एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे.
गिरिराज का नीतीश सरकार पर हमला
पत्रकार विमल की हत्या को लेकर नीतीश सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का 'मुंगेरीलाल का हसीन सपना ' बिहार के लिए एक दुःस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है. हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.'
अशोक चौधरी ने किया सरकार का बचाव
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विपक्ष के आरोपों पर बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घटना हुई है मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया है. यह दुखद घटना है, माननीय नीतीश कुमार की यूएसपी है कैसे हम आमजन को सुरक्षित रखें. उन्होंने कहा कि किन परिस्थितियों में बिहार नीतीश कुमार को मिला था और आज का बिहार क्या है.
ये भी पढ़ें: 'पूजा रे पूजा... दौड़कर आई तो सबकुछ हो गया तबाह', बिहार में पत्रकार की पत्नी ने सुनाई मर्डर की आंखों देखी

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










