
बिहार: दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़
AajTak
दिल्ली से कामाख्या जा रही ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेकबैंडिंग में अचानक आग लग गई जिसके बाद बिहार के बिहटा रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई और आग पर काबू पाया गया. इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई.
पटना के बिहटा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली से कामाख्या जारी ब्रह्मपुत्र मेल (15657) के जनरल कोच के ब्रेक बैंडिंग में अचानक आग लग गई और धुआं का गुबार उठने लगा.
यात्रियों से आग लगने की सूचना मिलने के बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ब्रह्मपुत्र मेल को बिहटा रेलवे स्टेशन के डाउन मेल लाइन पर रोक दिया. आग लगने की सूचना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. हालांकि रेलवे के अधिकारियों के समझाने के बाद यात्री शांत हुए.
इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों और रेल पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और फायर सेफ्टी यंत्र की सहायता से रेलवे कर्मचारियों ने जनरल कोच के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग पर काबू पाया.
तकरीबन आधे घंटे की जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को कामाख्या के लिए बिहटा रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया. ट्रेन में बैठे यात्री अजीत कुमार ने बताया कि दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल जब आरा रेलवे स्टेशन से खुली और कोइलवर पुल पार कर रही थी इसी दौरान लोगों द्वारा सूचना मिला कि पीछे वाले जनरल कोच में ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकल रहा हैं.
सूचना के बाद ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारी ने तत्काल इसकी जानकारी ड्राइवर को दी और ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बिहटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया.
ट्रेन को रोके जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने फायर सेफ्टी यंत्र के साथ आग पर काबू पाया. हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल रेलवे के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








